कृषि मेले में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
कृषि सूचना तंत्र के सु²ढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय बीज भंडार पर कृषि निवेश रबी मेले का आयोजन किया गया। पूर्व सहायक निदेशक भूमि परीक्षण प्रयोगशाला सहारनपुर मंडल जयकुमार शर्मा ने प्रधान मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी।
बागपत, जेएनएन : कृषि सूचना तंत्र के सु²ढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को राजकीय बीज भंडार पर कृषि निवेश रबी मेले का आयोजन किया गया। पूर्व सहायक निदेशक भूमि परीक्षण प्रयोगशाला सहारनपुर मंडल जयकुमार शर्मा ने प्रधान मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के बारे में किसानों को जानकारी दी। वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र खेकड़ा डॉ. संदीप चौधरी ने उपस्थित किसानों को गेहूं और सरसों की फसल के बीज और बुआई आदि के बारे में बताया। भूमि परीक्षण प्रयोगशाला अध्यक्ष संहसरपाल ने मौजूद किसानों को जैविक खेती के विभिन्न लाभ बताए। सहायक विकास अधिकारी (कृषि) तेजपाल सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर प्रकाश डाला और समस्याओं का समाधान भी किया।
पूर्व प्रभारी उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी ओमपाल मलिक ने सह फसली खेती के फायदे बताए। विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रमेंद्र कुमार ने कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड मेरठ डॉ. धर्मवीर सिंह तोमर ने की। मेले में ओमप्रकाश, सतेंद्र, पंकज शर्मा, रेखा आर्य, रोशन, नवीन, अमित तोमर आदि महिला और किसानों ने भाग लिया।