ईपीई पर हादसे में अलीगढ़ के युवक की मौत
बागपत जेएनएन। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से उस पर सव
बागपत, जेएनएन। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे (ईपीई) पर अनियंत्रित होकर बाइक गिरने से उस पर सवार अलीगढ़ के युवक की मौत हो गई। हादसे में उसके मौसा घायल हो गए।
अलीगढ़ के ग्राम पला कस्तली निवासी महेंद्र (25) मोहली (पंजाब) में मजदूरी करता था। वह सोमवार रात घर से अपने मौसा नरेश निवासी ग्राम चंदीला (हाथरस) के साथ किसी कार्य से बाइक से चंडीगढ़ जा रहा था। जब ईपीई वे लहचौड़ा गांव के निकट पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर रोड पर गिर गई। इससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां पर चिकित्सकों ने महेंद्र को मृत घोषित कर दिया तथा घायल नरेश को भर्ती कर उपचार किया।
उधर चांदीनगर थाना प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि फिसलकर बाइक गिरने से महेंद्र रोड किनारे लगी ग्रिल से टकराया है, जिससे उसकी जान गई। महेंद्र के भाई सोनू की तहरीर पर जीडी में घटना को इत्तेफाकिया में अंकित किया गया है।