पिकअप की टक्कर से युवक घायल
नगर में रविवार को पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। नगर निवासी पप्पू सिंह दोपहर को घरेलू सामान खरीदने को बाजार गया था। रास्ते में मोड़ पर पिकअप गाड़ी चालक द्वारा मोड़ी जा रही थी। इसकी चपेट में युवक को जमीन पर गिर गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 12:23 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 12:23 AM (IST)
जेएनएन, कुंवरगांव (बदायूं): नगर में रविवार को पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। नगर निवासी पप्पू सिंह दोपहर को घरेलू सामान खरीदने को बाजार गया था। रास्ते में मोड़ पर पिकअप गाड़ी चालक द्वारा मोड़ी जा रही थी। इसकी चपेट में युवक को जमीन पर गिर गया। उसके पैर पर गाड़ी का पहिया चढ़ गया। चीख पुकार पर चालक ने पिकअप को आगे बढ़ा लिया। इससे उसकी जान बच गई। लेकिन, उसका पैर काफी चोटिल हो गया। हादसे के बाद भीड़ जुट गई। स्वजनों ने गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें