विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला समेत पांच लोगों को निगल गया बुखार

By JagranEdited By:
Published: Wed, 03 Oct 2018 12:20 AM (IST)

जिले में बुखार की चपेट में आकर मंगलवार को भी पांच लोगों की मौत हुई है।

महिला समेत पांच लोगों को निगल गया बुखार
महिला समेत पांच लोगों को निगल गया बुखार

जासं, बदायूं : जिले में बुखार की चपेट में आकर मंगलवार को भी पांच लोगों की मौत हुई है। इसमें एक मामले में मृत महिला के परिजनों ने जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया लेकिन बाद में समझौता हो गया। इधर, जिला अस्पताल में बुखार से भर्ती मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। कुछ वार्ड भी खाली हो गए हैं। हालांकि जलभराव और अन्य अव्यवस्थाएं जस की तस हैं। बुखार से महिला की मौत, हंगामा

संसू, उझानी: बुखार से पीडित एक महिला की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वही मयके वालो ने जहर देकर मारने का आरोप लगते अस्पताल में हंगामा काट दिया व चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कराये जाने का सूचना पुलिस को दे दी कुछ देर बाद दोनो पक्षों में समझौता हो गया। वहीं मायके वाले व ससुरालियों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी छत्रपाल की 42 वर्षीय पत्नी वीरावती कई दिन से बुखार से ग्रसित थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मायके वालों का आरोप था कि महिला को जहर देकर मारा गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

संसू, सिलहरी : ब्लाक दातागंज के गांव मुड़सेना खुर्द निवासी वीरेश ¨सह के चार साल के बेटे अक्ष की बुखार की चपेट में आकर सोमवार शाम मौत हो गई। वहीं इसी गांव की राजकुमारी नाम की महिला भी एक निजी अस्पताल में दौरान इलाज दम तोड़ गई। इधर, ब्लॉक जगत क्षेत्र के गांव रहमा में शौकत अली व अख्तर अली की बुखार की चपेट में आकर मौत हुई है। प्रधान शहंशाह ने बताया कि गांव में बीते एक महीने में दर्जनभर लोगों को बुखार निगल चुका है।