आवास विकास में महिला को लगी गोली
थाना सिविल लाइंस इलाके में आवास विकास कालोनी की ममता को गोली मारकर घायल कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 12:25 AM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 12:25 AM (IST)
बदायूं : थाना सिविल लाइंस इलाके में आवास विकास कालोनी निवासी दिनेश की पत्नी ममता को गुरुवार शाम संदिग्ध हालातों में गोली लग गई। परिवार के लोग ममता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन यहां हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया है। गोली किसने मारी और कैसे लगी, इस बारे में पुलिस भी अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। एसएचओ सिविल लाइंस ओपी गौतम ने बताया कि गोली लगने की सूचना मिली है, लेकिन थाने कोई सूचना नहीं आई। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें