Move to Jagran APP

मिशन शक्ति :: बेझिझक थाने पहुंचें महिलाएं, हेल्पडेस्क से मिलेगी मदद

आम तौर पर कोई परेशानी होने पर महिलाएं थाने जाने से कतराती रही हैं। वजह उनसे पुरुष पुलिस कर्मी पूछताछ करते रहे हैं। मिशन शक्ति में अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। जनपद के सभी 22 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करा दी गई है। अब महिलाएं बेझिझक थाने जाकर महिला पुलिस कर्मी को अपनी समस्या बताकर उसका निदान करा सकेंगी।

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 01:04 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
मिशन शक्ति :: बेझिझक थाने पहुंचें महिलाएं, हेल्पडेस्क से मिलेगी मदद
मिशन शक्ति :: बेझिझक थाने पहुंचें महिलाएं, हेल्पडेस्क से मिलेगी मदद

जेएनएन, बदायूं : आम तौर पर कोई परेशानी होने पर महिलाएं थाने जाने से कतराती रही हैं। वजह उनसे पुरुष पुलिस कर्मी पूछताछ करते रहे हैं। मिशन शक्ति में अब यह व्यवस्था बदल दी गई है। जनपद के सभी 22 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित करा दी गई है। अब महिलाएं बेझिझक थाने जाकर महिला पुलिस कर्मी को अपनी समस्या बताकर उसका निदान करा सकेंगी।

loksabha election banner

सदर कोतवाली में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत के साथ नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। चेयरमैन ने कहा कि नारी सशक्त तभी होगी, जब सभी उसके साथ कांधे से कांधा मिलाकर चलेंगे। सीडीओ ने कहा कि नारियों को जागरूक व उनके उत्थान के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति कार्यक्रम चलाया जा रहा है। नारी शक्ति को आत्म निर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर एसपी सिटी प्रवीण सिंह चौहान व सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीर : कुशाग्र

फोटो 23 बीडीएन 21

संस, बिसौली : विधायक कुशाग्र सागर ने महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। कहा कि घर से लेकर देश की जिम्मेदारी भी महिलाएं संभाल रही हैं। सरकार उनके सुरक्षा के लिए गंभीर है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय ने कहा कि यह दिन शक्ति पूजन के हैं। सीडीपीओ अल्पना जौहरी, नायब तहसीलदार अरुण कुमार, सीओ विनय सिंह, कोतवाल पंकज लवानिया, प्रधानाचार्य सावित्री देवी और इनरव्हील क्लब, ज्वाइंट्स ग्रुप की महिलाएं आदि मौजूद रहीं।

संसू, इस्लामनगर : ब्लाक प्रमुख अनुपमा सिंह व थाना प्रभारी जसवीर सिंह, कैलाश कुमार ने नारियों को सशक्त बनने आह्वान किया। नेहा वर्मा, भावना सक्सेना, लक्ष्मी पाल, ज्योति को सम्मानित किया गया।

संस, दातागंज : दातागंज में हुए कार्यक्रम में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय कुमार ने कहा कि महिलाओं में आत्मबल हो व आसपास के प्रति सजग रहें। संसू, उझानी : यूपी सिडको के चेयरमैन बीएल वर्मा ने हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक व सिपाहियों को टेबलेट व मोबाइल दिए। शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र दिया। न्यू लिटिल एंजिल स्कूल में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह, शिवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संसू, उधैती : प्रधान रजनी शर्मा ने प्रशस्ति पत्र, बैग वितरित करके ईशा, प्रतिभा पाठक, रिकू को सम्मानित किया।

संसू, सिलहरी : थाना कुंवरगांव परिसर में प्रभारी एसओ संजय गर्ग ने महिला सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। नगर पंचायत चेयरमैन शीतल गुप्ता ने पांच महिलाओं को सम्मानित किया। नगर पंचायत गुलड़िया के राष्ट्रीय इंटर कालेज में इंद्रेश कुमार ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया।

संसू, अलापुर : थानाध्यक्ष ओपी गौतम व एसआइ आरती कौशल ने महिलाओं को सम्मानित किया गया। कमलेश मिश्रा, रेनू गुप्ता, संतोष, राजरानी शर्मा, शिवा आदि उपस्थित रहे। फोटो 23 बीडीएन 28

संसू, फैजगंज बेहटा : इंस्पेक्टर अजय चाहर व बा विद्यालय की वार्डन ने हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। सिपाही रचना सिंह, पूनम, मुन्ना तिवारी, शैजल को सम्मानित किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.