विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
सहसवान : एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मां ने पुत्री के ससुराल वालों पर द
सहसवान : एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मां ने पुत्री के ससुराल वालों पर दहेज की मांग के चलते जलाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर लोधा उर्फ नगलाहरि निवासी नेमवती विधवा राम ¨सह का कहना है कि उसने अपनी पुत्री की शादी करीब एक साल पूर्व गांव परसोना निवासी सत्यपाल पुत्र विजय ¨सह के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज में मोटर साइकिल और भैंस की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करते रहते थे। पीड़िता का आरोप है कि 26 मई को उसकी पुत्री के ससुरालवालों ने उसकी जलाकर हत्या कर दी। पीड़िता ने सत्यपाल, इंद्रपाल, जितेंद्र पुत्रगण विजय ¨सह, विजय ¨सह पुत्र सीताराम, बुद्धो पत्नी विजय ¨सह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।