महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
गांव बालाकिशनपुर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Feb 2019 12:01 AM (IST)Updated: Sun, 24 Feb 2019 12:01 AM (IST)
सहसवान : गांव बालाकिशनपुर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर 101 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। कथा स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा खितौरा समेत विभिन्न मंदिरों पर होती हुई वापस कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने अबीर गुलाल उड़ाया और धार्मिक धुनों पर बच्चों ने नृत्य किया। इससे पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन हुआ। कलश यात्रा के बाद वृंदावन से पधारे कथा व्यास देवेश्वरानंद ने परीक्षित कथा के साथ कथा का शुभारम्भ किया। जय गिरी, श्रीपाल यादव, ग्राम प्रधान यशपाल, मुनेश, विनीत, मोरपाल, इंद्रपाल शास्त्री, दीपक आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें