महिला ने ससुर पर शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप
थाना मूसाझाग इलाके के एक गांव में रहने वाले युवक की पत्नी ने ससुर पर गंभीर आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Feb 2019 12:40 AM (IST)Updated: Sun, 17 Feb 2019 12:40 AM (IST)
सिलहरी : थाना मूसाझाग इलाके के एक गांव में रहने वाला युवक चार साल पहले बिहार की युवती से शादी करके लाया था। वर्तमान में उसके दो बच्चे हैं। जबकि युवक महाराष्ट्र में मजदूरी करता है। जबकि उसकी पत्नी यहां दो बच्चों के साथ रहती है। विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका ससुर उस पर बदनीयती रखता है। साथ ही रोजना शारीरिक शोषण करता है। इधर, एसओ ललित भाटी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें