यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डेंगू बुखार से महिला की मौत

बदायूं: जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है और स्वास्थ्य विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है। बुखार से पीड़ित उझानी नगर के मुहल्ला साहूकारा निवासी महिला को सोमवार को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच में महिला को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान बीती रात महिला ने दम तोड़ दिया।
मुहल्ला साहूकारा निवासी आरफीन की पत्नी चांदनी (24) को दो दिन से तेज बुखार की शिकायत थी। परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से इलाज कराया लेकिन उसकी हालत और बिगड़ती चली गई। जिसके बाद सोमवार शाम परिजनों ने उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में महिला को डेंगू का संक्रमण होने की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
