Move to Jagran APP

संशो: पुलिस के समझाने पर मानी महिला, पति के साथ लौटी

प्रेमी की खातिर पति व दो बच्चों को छोड़कर चंडीगढ़ से आई महिला बुधवार को पुलिस के समझाने पर मान गई और पति के साथ वापस चली गई। मामला दो सम्प्रदाय के बीच का था इसलिए पुलिस भी गंभीर दिखी। पुलिस ने महिला को काफी समझाया। इससे वह अपने पति के साथ वापस चंडीगढ़ जाने के लिए तैयार हुई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 10 Dec 2020 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 10 Dec 2020 12:13 AM (IST)
संशो: पुलिस के समझाने पर मानी महिला, पति के साथ लौटी
संशो: पुलिस के समझाने पर मानी महिला, पति के साथ लौटी

जेएनएन, बिसौली (बदायूं) :

loksabha election banner

प्रेमी की खातिर पति व दो बच्चों को छोड़कर चंडीगढ़ से आई महिला बुधवार को पुलिस के समझाने पर मान गई और पति के साथ वापस चली गई। मामला दो सम्प्रदाय के बीच का था इसलिए पुलिस भी गंभीर दिखी। पुलिस ने महिला को काफी समझाया। इससे वह अपने पति के साथ वापस चंडीगढ़ जाने के लिए तैयार हुई।

लखनऊ निवासी महिला की शादी आठ साल पहले कानपुर के युवक से हुई थी। वह पति के साथ चंडीगढ़ में रहती है। उसके दो बच्चे भी हैं। वह जिस बिल्डिग में रहती है। उसी में बिसौली का एक दूसरे सम्प्रदाय का परिवार भी रहता था। बिसौली के युवक व महिला के बीच प्रेम संबंध हो गए। लड़के के स्वजनों को इसकी भनक लगी तो उसे लेकर बिसौली आ गए। महिला पर प्यार का भूत इस कदर सवार हुआ कि वह पति व बच्चों को चंडीगढ़ में छोड़कर प्रेमी की तलाश करते हुए मंगलवार को बिसौली आ धमकी थी। युवक के स्वजन उसे घर में रखने को राजी नहीं थे। इस पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उसे समझाया, लेकिन वह प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला दो सम्प्रदाय के बीच था इसलिए पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए उसे समझाकर पति के पास वापस भेजने की कोशिश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद महिला मान गई और पति के साथ चंडीगढ़ वापस लौट गई। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि महिला को समझाया। उसके पति को बुलाकर उसके साथ वापस चंडीगढ़ भेज दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.