निर्विरोध चुने गए दातागंज बार के पदाधिकारी
दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
दातागंज : दातागंज तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। पहली बार यहां चुनाव नहीं कराया गया। भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार ¨सह के हस्तक्षेप के चलते सर्वसम्मति से यह निर्णय हुआ। रमेश बाबू सक्सेना अध्यक्ष और गिरीश चंद्र सचिव चुने गए। निर्विरोध कमेटी गठित होने पर पूर्व अध्यक्ष ने तहसील प्रांगण में मिठाई वितरण किया गया।
तहसील बार वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों पर एल्डर कमेटी के समक्ष पर्चे दाखिल किए गए। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट विनय कुमार ¨सह तहसील गए। एल्डर कमेटी के साथ बैठकर चुनाव लड़ने वाले व मतदाताओं का मन टटोला तथा बात करके सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर लड़ रहे दो प्रत्याशी रमेश बाबू सक्सेना व राजेंद्र ¨सह राठौर में आपसी सहमति से राजेंद्र ¨सह राठौड़ ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इसलिए रमेश बाबू सक्सेना अध्यक्ष चुन लिए गए। सचिव के पद पर लड़ रहे एडवोकेट अजय गुप्ता, गिरीश चंद यादव, केपी ¨सह सर्व सहमति से गिरीश चंद को सचिव चुना गया। मुहम्मद अमीन, सर्वेश चंद्र सक्सेना उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमपाल ¨सह सामान्य सचिव, मुहम्मद मजहर कोषाध्यक्ष, जितेंद्र ¨सह को पुस्तकालय अध्यक्ष तथा कार्यकारिणी सदस्य में नर पाल ¨सह, ऋषि पाल, राकेश पुष्कर, अली मोहम्मद चुने गए। चुनाव अधिकारी एडवोकेट मुहम्मद इसाक, जाने आलम, नरेंद्र पाल ¨सह मौजूद रहे। इस मौके पर अजय गुप्ता, आराम ¨सह यादव, डीपी ¨सह, केपी ¨सह, संदीप ¨सह, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।