प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
परिवहन विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 Nov 2019 11:45 PM (IST)Updated: Sat, 30 Nov 2019 06:05 AM (IST)
जासं, बदायूं : परिवहन विभाग की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में कराई गई भाषण प्रतियोगिता में पहला और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में तरुण कुमार ने पहला और सर्वेद्र सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया था। प्रधानाचार्य समेत कॉलेज स्टाफ छात्रों को बधाई दी और आगे की प्रतियोगिता के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष छात्र ध्रुव परमार ने मंडल व राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें