सड़कों पर लगेगा 3.26 करोड़ का मरहम
शहर की अब कोई भी सड़क और गली बदहाल नहीं रहेगी। लंबे अर्से से जर्जर गली व सड़कों की हालत बदलेगी।
बदायूं : शहर की अब कोई भी सड़क और गली बदहाल नहीं रहेगी। लंबे अर्से से जर्जर गली और सड़कों की हालत 3.26 करोड़ की लागत से बदली जाएगी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के प्रस्ताव पर नगर विकास मंत्रालय ने बजट जारी करते हुए 14 सड़कों का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत सड़कों की मरम्मत होगी।
विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने शहर की जर्जर हो चुकीं सड़कों की दशा बदलने और कच्ची गलियों को पक्का करने की दिशा में पैरवी की। विधायक के प्रस्ताव पर अमल करते हुए नगर विकास मंत्रालय ने बजट जारी कर दिया। इन सड़कों की बदलेगी दशा
- बरेली-आगरा राजमार्ग से साइड पटरी निर्माण नगला मंदिर तक
- टिकटगंज चौराहे से पुरानी चुंगी तक मरम्मत कार्य और साइड पटरी
- मीराजी चौकी से टिकटगंज चौराहे तक निर्माण और साइड पटरी
- मढ़ई चौक से पथिक चौक तक साइड पटरी निर्माण
- न्यू आदर्श नगर कालोनी में इंटरलॉ¨कग कार्य
- बीआरबी स्कूल वाली गली में इंटरलॉ¨कग कार्य
- वाटर वर्क्स रोड से गिहार बस्ती पर निर्माण, इंटरलॉ¨कग
- रोजा के सामने सड़क निर्माण, इंटरलॉ¨कग
- राम नगर कालोनी होते हुए सिरसा रोड तक इंटरलॉ¨कग
- वाटर वर्क्स रोड कंपाउंड में इंटरलॉ¨कग
- लालपुल सार्वजनिक शौचालय से बस्ती तक इंटरलॉ¨कग
- रंग महल से साहूकारा गेट तक इंटरलॉ¨कग
- मुहल्ला नाहरखां सराय वाली सड़क पर मरम्मत कार्य
- मुख्य सड़क से कटरा ब्राह्मपुर दलित बस्ती तक मरम्मत कार्य वर्जन ..
फोटो 11 बीडीएन- 65
पूर्ववर्ती सरकार के जनप्रतिनिधि ने भेदभाव से कार्य कराया था। तमाम गलियों व सड़कों की दशा नहीं देखी। उन्होंने बड़ी समस्या को देखते हुए प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से बजट भी जारी हो चुका है।
- महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक