Move to Jagran APP

पहाड़ों पर पिघल रही बर्फ, मैदान में बढ़ी गलन

बदायूं : मौसम में उतार-चढ़ाव अब भी बना हुआ है। पहाड़ों पर पिघल रही बर्फ के कारण यहा

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 11:22 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jan 2018 12:53 AM (IST)
पहाड़ों पर पिघल रही बर्फ, मैदान में बढ़ी गलन
पहाड़ों पर पिघल रही बर्फ, मैदान में बढ़ी गलन

बदायूं : मौसम में उतार-चढ़ाव अब भी बना हुआ है। पहाड़ों पर पिघल रही बर्फ के कारण यहां मैदानी इलाके में भी गलन बढ़ गई है। सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसे देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल हो रहा था कि धूप शायद ही निकलेगी, लेकिन बाद में चटख धूप निकल आई। इसके बावजूद सर्द हवाएं चलती रहीं और गलन बनी रही। शाम ढलते ही फिर सर्दी का अहसास होने लगा।

loksabha election banner

रविवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया हुआ था। अवकाश का दिन होने की वजह से लोग देर से जगे, लेकिन सुबह टहलने वालों की संख्या भी कम दिखाई पड़ी। आसमान में बदली सा अहसास हो रहा था। सुबह करीब दस बजे सूरज की किरणें निकलीं तो आसमान साफ होता चला गया। दोपहर में चटख धूप खिल गई और शाम तक मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह के वक्त तो गलन और ठिठुरन थी, लेकिन दोपहर के समय धूप में अच्छी गरमाहट रही। मौसम विभाग के जानकारों का कहना है कि मौसम में अब सुधार आने की संभावना है। कृषि वैज्ञानिक डॉ.आरपी ¨सह का कहना है कि समय मौजूदा फसल के अनुकूल हो रहा है, इससे रबी की फसल को फायदा ही है, कहीं कोई नुकसान नहीं है। जिले का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.