सुबह-शाम गलन, दोपहर में धूप से राहत
बदायूं : कड़ाके की ठंड का प्रकोप गुरुवार को भी बना रहा। सुबह-शाम गलन और ठिठुरन बनी
बदायूं : कड़ाके की ठंड का प्रकोप गुरुवार को भी बना रहा। सुबह-शाम गलन और ठिठुरन बनी रही, लेकिन दोपहर में चटख धूप हो जाने से लोगों को बहुत राहत मिली। शीतलहर के कारण जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित किया था, इसलिए अभिभावक ¨चता मुक्त रहे। बुधवार को दिनभर मौसम खराब रहने से धूप निकलने की संभावना नहीं दिख रही थी, लेकिन जल्दी धूप निकल आने से मानसिक रूप से लोगों को बहुत सुकून मिला। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
बिल्सी : नगर व ग्रामीण क्षेत्र में घने कोहरे हाड़ कंपा देने वाली ठिठुरन पड़ने के बाद भी पालिका प्रशासन ने अलाव नहीं जलवाए। ठंड के कारण पूरे दिन घना कोहरा बना रहा। लोगों ने ठंड की वजह से अपने घर के रजाई बिस्तर न छोड़े। जिसके कारण बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। इतनी ठंड होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन ने आग के अलावा नहीं जलवाए जिसके कारण लोग अपने घरों में ही आग जलाकर ठंड से बचने की कोशिश करते रहे। यातायात व्यवस्था भी ध्वस्त रही। इस कदर कोहरा हुआ कि यात्री अंबियापुर चौराहा पर ठंड की वजह से कांपते रहे। नगर पालिका प्रशासन ने कोई अलाव नहीं लगवाया।
सैदपुर : सुबह कोहरे और गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर बाद जब धूप खिली तो लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। वहीं स्कूलों में अवकाश रहने के कारण बच्चों ने क्रिकेट का आनंद लिया।
---------------------------