Move to Jagran APP

बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, चलीं ठंडी हवाएं

गुरुवार की रात से चलीं ठंडी हवाओं से मौसम में नमी थी तो शुक्रवार की शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम और सुहाना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने सबसे ज्यादा शुक्रवार की शाम को ही मौसम का आनंद उठाया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:05 AM (IST)
बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, चलीं ठंडी हवाएं
बूंदाबांदी से सुहाना हुआ मौसम, चलीं ठंडी हवाएं

जेएनएन, बदायूं : गुरुवार की रात से चलीं ठंडी हवाओं से मौसम में नमी थी तो शुक्रवार की शाम को हुई बूंदाबांदी से मौसम और सुहाना हो गया। गर्मी से परेशान लोगों ने सबसे ज्यादा शुक्रवार की शाम को ही मौसम का आनंद उठाया। इस महीने 20 मई से भीषण गर्मी शुरू हुई तो पारा 43 के पार तक पहुंच गया था। इससे लोग परेशान हो उठे। दिन पर दिन पारा चढ़ता ही जा रहा था। ऐसे में गुरुवार से मौसम में कुछ नमी आई तो गुरुवार की रात चलीं ठंडी हवाओं ने मौसम को और सुहाना बना दिया। गुरुवार को तेज हवाएं चलीं, लेकिन शुक्रवार को शाम के वक्त बूंदाबांदी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। इससे लोगों ने सुकून महसूस किया।

prime article banner

सैदपुर में एक बार फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला तो लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन रात भर बिजली गुल रही। गुरुवार रात तेज हवा के साथ हुई बारिश से मक्का व आम की फसलों को नुकसान हुआ है। तेज हवा से पेड़ टूट गए। फसलों को लेकर किसान परेशान रहे। शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदलता रहा। शाम के वक्त मौसम खुशगवार रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.