शहर से लेकर देहात तक बनाई जा रहीं गोशाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे घुमंतू गोवंशीय पशुओं के पकड़ने के निर्देश दिए हैं।
बदायूं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर चलाए जा रहे घुमंतू गोवंशीय पशुओं के पकड़ने का अभियान जारी है। तीन सौ पशुओं को अस्थाई गोशाला में पहुंचाया। उनकी सुरक्षा के लिहाज से पहरेदार भी तैनात किए गए।
संसू, उसावां : पंचायत प्रशासन ने दो अस्थाई गोशालाओं का निर्माण कराया है। यहां पर दो सौ से अधिक घुमंतू पशुओं को आश्रय भी मिल गया है। पशुओं के खान-पान और रहन-सहन की व्यवस्था की व्यवस्था के लिए चेयरमैन धीरेंद्र पाल ने पंचायत कर्मियों को लगाया है। पंचायतों में पशुओं की सेवा को लगाए जाएं मजदूर
जासं, बदायूं : बेसहारा घूमने वाले पशुओं के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर लेखपाल, पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान संयुक्त रूप से मिलकर गोशाला बनाने का काम करेंगे। ग्राम पंचायतों में अस्थाई आश्रय बनाने के लिए भूमि का चयन और अन्य व्यवस्थाओं के लिए ग्राम पंचायत निधि से मजदूर रखा जाएगा। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि आवारा तरीके से पशुओं को छोड़कर फसलों की बर्बादी कराने वाले लोगों से जुर्माना वसूलकर ही उनके पशुओं को वापस दिया जाए। शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में हुई बैठक में डीएम ने प्रधान, सचिव और लेखपाल को निर्देश दिए कि गांवों में पशु आश्रय गृह बनाने का काम तेज कर दिया जाए।