विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Crime : यूपी के बदायूं में शर्मनाक वारदात- तमंचे के बल पर युवती को घर से अगवा किया- शराब पिलाकर दुष्कर्म

Published: Sat, 07 Sep 2024 07:54 PM (IST)

Badaun Police स्वजन ने बताया कि आरोपित बाबी का भाई एक संगठन के गोरक्षा प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष है। जिसके चले ...और पढ़ें

आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा जाएगा।
आरोपित को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा जाएगा।

HighLights

  1. खंडहरनुमा मकान में युवती को छोड़ आया था आरोपित, देर शाम हुआ गिरफ्तार
  2. उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव का दो सितंबर का मामला, धमकाने का आरोप

संसू जागरण, उसहैत। थाना क्षेत्र के नगर के एक वार्ड निवासी व्यक्ति की 19 वर्षीय बेटी को क्षेत्र में रहने वाला युवक तमंचे के बल पर अगवा कर अपने पुराने खंडहरनुमा मकान में ले गया। जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद नशा देकर वहीं छोड़कर फरार हो गया।

जब स्वजन युवती को ढूंढते हुए वहां पहुंचे और उसे इलाज के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपित ने युवती व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी। स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की। आरोपित को शाम को गिरफ्तार भी कर लिया।

घर से अगवा कर ले गया आरोपी

उसहैत थाना क्षेत्र के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि दो सितंबर सुबह पांच बजे उनकी बेटी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान वार्ड तीन निवासी बाबी गुप्ता बाइक से वहां आ गया। उसने बेटी को तमंचा दिखाया और अपने साथ बाइक पर बैठाकर अपने खंडहरनुमा मकान में ले गया। जहां बेटी के साथ बाबी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद बेटी को जबरदस्ती नशे की दवा पिला दी और वहां से भाग गया।

रास्ते में रोककर की गालीगलौज

कुछ देर बाद युवती का भाई और अन्य ग्रामीण उसे खोजते हुए खंडहरनुमा मकान में पहुंचे तो युवती नशे की हालत में मिली। उसे चिकित्सक के पास ले गए। जहां से चार सितंबर को युवती को उसका भाई इलाज के लिए बदायूं शहर ले जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में आरोपित मिला और उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद स्वजन शनिवार को उसहैत थाने पहुंचे। जहां पुलिस को शिकायती पत्र दिया। 

यह भी पढ़ें : UP News : शादी से 8 दिन पहले 22 साल की लड़की ने कर दिया यह काम, परिजनों का शर्म से झुक गया सिर