Badaun News: शादी में नाचने को लेकर भिड़े दो पक्ष, मेहमानों के सामने चले ईंट-पत्थर, कई घायल
बताया जा रहा है कि विदा की तैयारी चल रही थी। गांव में काफी भीड़भाड़ थी। इसी दौरान गांव के राहलु गोविंद अनूप लाठी डंडे लेकर पहुंचे और कैथल निवासी मुकेश को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
म्याऊं, संवादसूत्र: शादी समारोह में नाचने गाने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, इस दौरान ईंट पत्थर और लाठी डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। इनमें दो किशोरियां भी घायल हैं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Aligarh: तार टूटने के कारण गांव में चार दिन से नहीं थी बिजली, तार जोड़ने खुद खंभे पर चढ़ गए ग्रामीण
मेहमानों के सामने हुई मारपीट
थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम अमदापुर में फूल सिंह की पुत्री पिकीं की शादी सिविल लाझ्स थाना क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर से राहुल के साथ तय हुई थी। शनिवार को शेखूपुर से बरात गांव अमदापुर आई थी। इसी गांव में यादराम की पुत्री सीमा की शादी बदायूं के गांव मझिया के अखिलेश से तय हुई थी। उसकी बरात भी शनिवार को ही गांव पहुंची थी। बताते हैं कि दोनों ही बरातों की रस्म आदि हो चुकी थीं। विदा की तैयारी चल रही थी। गांव में काफी भीड़भाड़ थी। इसी दौरान गांव के राहलु, गोविंद, अनूप लाठी डंडे लेकर पहुंचे और कैथल निवासी मुकेश को घेर लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
इसी दौरान फूल सिंह की बेटी रूबी, ग्रीश आगे आए और मुकेश को बचाने की कोशिश करने लगे। इस पर मारपीट कर रहे लोगों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। जिससे उनके सिर में चोट आ गई। यह देख उनके परिवार के अन्य लोग भी आ अए और दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान महिलाएं ईंट पत्थर फेंकने लगे। कुछ ही देर में गांव में भगदड़ मच गई। गांव के लोगों ने किसी तरह मामला शांत किया। बताते हैं कि विवाद शादी के दौरान नाच गाने को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत करा दिया गया था, लेकिन बाद में फिर विवाद तूल पकड़ गया।
मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में अब तक किसी की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। प्रभारी निरीक्षक अलापुर संजीव शुक्ला ने बताया कि विवाद हुआ है, इसका वीडियो भी सामने आया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।