विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी के परिषदीय स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया सख्त, कक्षा 1 में दाखिले के लिए जन्मतिथि के साथ शपथपत्र जरूरी

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:26 PM (IST)

परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिले के लिए अब जन्मतिथि दर्ज कराने हेतु माता-पिता को शपथपत्र देना अनिवार्य होगा। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कक्षा एक दाखिले में जन्मतिथि के लिए शपथपत्र अनिवार्य।

  2. शैक्षिक अभिलेखों में पारदर्शिता और त्रुटियां होंगी कम।

  3. फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी, रिकॉर्ड में सुधार आएगा।

जागरण संवाददाता, बदायूं। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक में बच्चों के पहले प्रवेश के दौरान जन्मतिथि दर्ज करने में होने वाली लापरवाही पर शिकंजा कस दिया गया है। बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रवेश प्रक्रिया को सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

अब केवल प्रामाणिक अभिलेखों के आधार पर ही जन्मतिथि दर्ज की जाएगी। यदि आवश्यक प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं हैं, तो माता-पिता या अभिभावक द्वारा दिए गए अनिवार्य शपथ पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा।

विद्यालय में पहली बार दर्ज की गई जन्मतिथि का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यही तिथि आगे चलकर छात्र के हाईस्कूल प्रमाण पत्र और अन्य सभी शैक्षिक अभिलेखों का आधार बनती है। शुरुआती स्तर पर हुई छोटी सी चूक भी भविष्य में विद्यार्थियों के लिए अभिलेखों में संशोधन कराने की बड़ी परेशानी खड़ी कर देती है।

इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए बेसिक शिक्षा परिषद ने यह कदम उठाया है। इस नई व्यवस्था के तहत शपथ पत्र जमा होने के बाद ही नामांकन प्रक्रिया को पूर्ण माना जाएगा। यदि किसी कारणवश निर्धारित प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, तो अभिभावक द्वारा दिए गए शपथ पत्र में उल्लेखित जन्मतिथि को ही अंतिम मानकर रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- दूध समझकर फिनाइल से बना ली चाय! नवगछिया कस्तूरबा स्कूल की 3 छात्राएं गंभीर; JLNMCH भागलपुर रेफर, जांच में जुटे SP

यही तिथि छात्र के पूरे शैक्षणिक करियर में निरंतर लागू रहेगी। इसलिए अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे शपथ पत्र में पूर्ण सोच-समझकर और सही जानकारी ही दर्ज कराएं। इस पहल से फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और रिकार्ड में पारदर्शिता आएगी।

बच्चे का दाखिला कराने के लिए माता पिता को शपथपत्र देना होगा इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक अभिलेखों में जन्मतिथि की गड़बड़ियों और बाद में संशोधन की मांग को रोकना है।

-नवीन कुमार, बीएसए