रेलवे स्टेशन के पास महिला से छेड़छाड़, पति को पीटा
कुछ युवकों ने पहले एक महिला से छेड़छाड़ की। पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
बदायूं : कुछ युवकों ने पहले एक महिला से छेड़छाड़ की। पति ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट भी की गई। मामले की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दंपती अपने गंतव्य को जा चुके थे। इस घटना की इलाके में व्यापक चर्चा है।
शहर में रेलवे स्टेशन के पास एक बार फिर अराजक तत्वों का जुटना शुरू हो गया है। पिछले दिनों जहां खाने के होटल पर एक शराबी ने मारपीट की। वहीं इससे पहले वहां दो गुटों में फाय¨रग की घटना भी हो चुकी है। पुलिस ने सख्ती बरती तो यह तत्व वहां से हट गए। जबकि एक बार फिर यहां जमघट लगने लगे हैं। रविवार शाम ट्रेन से बरेली अपने घर लौट रही एक महिला को स्टेशन के पास एक युवक ने छेड़ दिया। पति ने विरोध किया तो उसके साथ युवक और उसके साथी मारपीट करने लगे। वहां मौजूद अन्य मुसाफिरों ने किसी तरह मामला शांत कराया। जबकि इसी बीच किसी ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी तो वहां सिपाही भी पहुंचे लेकिन तब तक दंपती ट्रेन में सवार होकर जा चुके थे।