अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Apr 2019 12:48 AM (IST)Updated: Fri, 19 Apr 2019 12:48 AM (IST)
बदायूं : शहर में बुधवार रात एक युवक को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने दूसरे दिन गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया है।
शहर के मुहल्ला नेकपुर निवासी चंद्रबोस (35) पुत्र सियाराम मजदूरी पर घरों में पत्थर लगाने का काम करता था। बुधवार रात वह कहीं से काम खत्म करके पैदल घर लौट रहा था। रास्ते में इस्लामियां इंटर कालेज के पास अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी दौरान इलाज मौत हो गई। दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंपा है। वहीं परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की तहरीर पुलिस को दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें