अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
सिलहरी : दातागंज मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना मूसाझाग क्षेत्र के नगर पंचायत गुलड़िया निवासी बिट्टू (26) मंगलवार शाम बाइक से बदायूं से घर लौट रहा था। साथ में गांव का ही उसका साथी पिटू (20) भी था। रास्ते में बगिया मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन यहां डॉक्टर ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर पर परिवार वाले भी रोते-बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बिट्टू की शादी बीती सात मार्च को सिविल लाइंस इलाके के कुरऊ गांव निवासी एक युवती के साथ हुई थी। एसओ ललित भाटी ने बताया कि बिट्टू नाम के युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।