Move to Jagran APP

लॉकडाउन उल्लंघन में 150 वाहनों के काटे चालान

जेएनएन बदायूं लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शहर से लेकर

By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 12:11 AM (IST)Updated: Fri, 29 May 2020 12:11 AM (IST)
लॉकडाउन उल्लंघन में 150 वाहनों के काटे चालान
लॉकडाउन उल्लंघन में 150 वाहनों के काटे चालान

जेएनएन, बदायूं : लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक अभियान चलाया गया। बगैर मास्क, बाइक पर एक से अधिक व्यक्ति और कार में तीन से ज्यादा लोगों के आने-जाने पर कार्रवाई की गई। उनसे जुर्माना वसूला गया तो भविष्य में दोबारा नियम तोड़ने पर जुर्माने की धनराशि दोगुनी वसूलने की चेतावनी दी गई।

loksabha election banner

गुरुवार को शहर में सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार और सीओ सिटी विनय कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की गई। दोनों अधिकारियों ने पहले इंदिरा चौक बाद में लावेला चौक पर बगैर मास्क और निर्धारित संख्या से ज्यादा वाहनों पर लोगों के मिलने पर कार्रवाई की। खेड़ा नवादा पुलिस चौकी, मंडी समिति पुलिस चौकी, लालपुल पुलिस चौकी पर भी पुलिस ने शहर में आने-जाने वाले लोगों पर निगरानी बरतते हुए नियम तोड़ने पर कार्रवाई की गई। सुबह से शुरू हुआ अभियान शाम तक चलता रहा। पहले दिन ही सख्ती के साथ चले अभियान के दौरान शाम तक करीब डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उधर, एसपी देहात डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में वजीरगंज, बिसौली, फैजगंज बेहटा, बिल्सी और सहसवान पुलिस ने चेकिग अभियान चलाया। बिसौली के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाइवे संख्या 43 पर दो लोग बैठे दुपहिया वाहनों के चालान किए। इसके साथ ही बिना मास्क लगाए बैठे वाहनों के भी चालान किए गए। कुल नौ वाहनों का चालान किया गया। इस मौके पर सीओ राघवेंद्र सिंह और कोतवाल पंकज लवानिया मौजूद रहे। मास्क नहीं लगाया और बाइक पर बैठ रहीं तीन सवारियां

बिसौली : एक ओर पूरा प्रशासन और पुलिस शारीरिक दूरी और मास्क पर जोर दे रही है। वहीं गुरुवार को पुलिस का चेकिग अभियान खत्म होने पर बाइक सवार निरंकुश हो गए। एक बाइक पर दो लोगों ने बैठकर नियमों का उल्लंघन किया। यहां तक कि चार या पांच लोग भी बाइक पर बैठे दिखाई दिए। तमाम जागरूकता के बाद भी बाहर निकलने वाले आधे से ज्यादा लोग आज भी मास्क नहीं लगा रहे हैं।

बगैर मास्क के लोग अभी भी घरों से बाहर निकल रहे हैं। यह उनकी सेहत के लिए अच्छा नहीं है और न ही उनके संपर्क में रहने वालों के लिए ठीक है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ रोजाना अभियान जारी रहेगा।

डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी देहात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.