विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से किशोरी समेत दो की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 06 Sep 2019 12:11 AM (GMT+05:30)

जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी प्राइवेट शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो ...और पढ़ें

बुखार से किशोरी समेत दो की मौत
बुखार से किशोरी समेत दो की मौत

जासं, बदायूं : जिले में बुखार से मौतों का सिलसिला जारी है। गुरुवार को भी प्राइवेट शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, सैकड़ों लोग बीमार हैं। गांवों में डीडीटी का छिड़काव भी इसलिए बेअसर साबित हुआ क्योंकि चिह्नित गांवों में ही छिड़काव किया गया। जबकि आसपास इलाकों में गंदगी की भरमार है। नतीजतन जिम्मेदार भी इस पर काबू नहीं पा सके हैं।

संस, दातागंज : ब्लाक क्षेत्र के गांव घरेली निवासी ओमवीर (28) पुत्र नौबतराम एक निजी स्कूल में पढ़ाता था। परिजनों के मुताबिक तीन दिन से उसे बुखार आ रहा था और निजी डॉक्टर से दवा भी ले रहे थे लेकिन फायदा नहीं हुआ। जबकि गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

संसू, मूसाझाग : ब्लाक जगत क्षेत्र के गांव गिधौल निवासी ओमपाल की बेटी उपासना (16) की भी बुखार से मौत हुई है। वह चार दिन से बुखार से ग्रसित थी। इन गांवों में दर्जनों लोग बुखार से तप रहे हैं। परिजनों ने बताया कि उपासना को जिला अस्पताल ले गए थे लेकिन सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया।