विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार ने दो और लोगों की ले ली जान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 21 Sep 2018 11:37 PM (IST)

जानलेवा बुखार ने शुक्रवार को जिले में दो लोगों की जान ले ली। सैकड़ों बीमार हैं।

बुखार ने दो और लोगों की ले ली जान
बुखार ने दो और लोगों की ले ली जान

संसू, आसफपुर : कस्बा में जानलेवा बुखार ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। एक युवक की बुखार से गुरुवार शाम मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम सूचना के बाद भी यहां नहीं पहुंची। जबकि सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में तप रहे हैं।

कस्बा निवासी सत्यपाल यादव के 18 साल के बेटे अमरदीप को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिवार वालों ने निजी डॉक्टर से उसका इलाज कराया था। परिजनों ने बताया कि पांच महीने पहले ही अमरदीप की शादी हुई थी। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इधर, सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य महकमे की टीम फीवर क्लीनिक खोलकर कोरम पूरा कर रही है। संसू, आसफपुर : कस्बा में जानलेवा बुखार ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। एक युवक की बुखार से गुरुवार शाम मौत हो गई। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम सूचना के बाद भी यहां नहीं पहुंची। जबकि सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में तप रहे हैं।

कस्बा निवासी सत्यपाल यादव के 18 साल के बेटे अमरदीप को तीन दिन पहले बुखार आया था। परिवार वालों ने निजी डॉक्टर से उसका इलाज कराया था। परिजनों ने बताया कि पांच महीने पहले ही अमरदीप की शादी हुई थी। गुरुवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉक्टर के यहां ले जा रहे थे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इधर, सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं लेकिन स्वास्थ्य महकमे की टीम फीवर क्लीनिक खोलकर कोरम पूरा कर रही है।