अब इधर, उधर नहीं दिखेंगे ठेले-खोंमचे, वेंडिग जोन लागू
अब अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
फोटो 15 बीडीएन- 5 - शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए शासन ने भेजा आदेश
- ठेले और खोंमचे वालों का पंजीकरण कर दिया जाएगा अलग स्थान जागरण संवाददाता, बदायूं : अब अतिक्रमणकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। शहर में वेंडिग जोन लागू होने पर ठेले और खोंमचे वालों को निश्चित स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। शहर को जाम से मुक्त नगर पालिका ने यह योजना बनाई है। जिसके चलते ठेले और खोंमचे वालों का सत्यापन शुरू हो गया है। सभी बाजारों में ठेले और खोंमचे वालों की वजह से सड़क सिकुड़ गई हैं। जाम की वजह से लोग अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान हो जाते हैं। अतिक्रमण को हटवाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाकर ठेले, खोंमचे वालों को खदेड़ा गया है। कार्रवाई के समय हंगामे और मारपीट की घटनाएं भी होती हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। ठेले और खोंमचे वाले भी अपना रोजगार कमा सकेंगे। शासन के निर्देश शहर में वेंडिग जोन लागू होने से ठेले और खोंमचे वालों को निर्धारित इलाका निश्चित किया जाएगा। जिसके आगे कोई भी ठेला या खोंमचा नहीं लगाएगा। वन विभाग रोड को इस योजना में शामिल किया गया है। वर्जन ..
शासन स्तर से ही शहर में वेंडिग जोन लागू किया गया है। लखनऊ से ही चयनित संस्था ठेले, खोंमचे वालों का सत्यापन कर रही है। सत्यापन के बाद उनको तय एरिया देते हुए रजिस्ट्रेशन पालिका की ओर से किया जाएगा। वन विभाग रोड पहली प्राथमिकता में शामिल है। इससे शहर में जाम खत्म होगा तो अतिक्रमण भी दूर हो सकेगा।
- संजय तिवारी, ईओ नगर पालिका परिषद