भीड़ का दबाव बढ़ा तो चौराहे पर लगा जाम
शहर में भीड़ का दबाव बढ़ा तो लावेला चौक समेत कई चौराहों पर जाम लग गया।
बदायूं : शहर में भीड़ का दबाव बढ़ा तो लावेला चौक समेत कई चौराहों पर जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यातायात को सुचारू कराने में यातायात पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
कल शहर में डिप्टी सीएम समेत कई कैबिनेट और राज्यमंत्रियों की भीड़ रहने से प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति रही थी। जगह-जगह बेरीके¨डग कर हालात को सामान्य करने का प्रयास किया गया था। सोमवार को भी दोपहर में लावेला चौक, छह सड़का, बड़ा बाजार समेत कई चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। इसकी एक वजह यह भी रही कि शहर में पंजाबी समाज की ओर से नगर कीर्तन यात्रा निकाली जा रही थी। यातायात को सुचारू बनाने के लिए पुलिस और यातायात पुलिस मशक्कत करती दिखाई पड़ी। रोडवेज पर बसों के आड़े-तिरछे खड़े करने और एक साथ बसें निकालने की होड़ मचने से भी जाम लगा रहा। रोडवेज के अलावा प्राइवेट बसें और डग्गामार वाहन भी जाम का सबब बने दिखाई दिए।