हॉर्न का शोर नहीं, अब स्टीकर बनेगा श्रवण बाधितों का 'सेफ्टी सुपरहीरो'!
अब हॉर्न की आवाज की जगह एक विशेष स्टीकर श्रवण बाधित लोगों के लिए 'सेफ्टी सुपरहीरो' बनेगा। यह स्टीकर उन्हें सड़क पर सुरक्षित रहने में मदद करेगा और सड़क ...और पढ़ें
-1764768058973.webp)
विशेष स्टीकर
जागरण संवाददाता, बदायूं। श्रवण वाधित लोगों को हादसों से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने एक पहल शुरू की है। इसके तहत लोगों को या दूसरे वाहनों चालकों को समझने की जरूरत होगी कि सामने वाला वाहन चालक श्रवण वाधित है। उसे सुनाई नहीं देता। हार्न बजाने का कोई फायदा नहीं है। इससे वह खुद ही अपना वाहन बचाते हुए निकल जाएंगे और श्रवण वाधित अपने रास्ते चलता चला जाएगा।
उनके लिए एक विशेष प्रकार का स्टीकर तैयार कराया गया है, जो इस बात का संकेत होगा कि सामने वाला वाहन चालक श्रवण वाधित है।
यातायात पुलिस की ओर से एक ऐसा स्टीकर तैयार कराया गया है, जो श्रवण वाधित लोगों के लिए काफी मददगार सावित होगा। यह स्टीकर विशेषकर श्रवण वाधित लोगों के लिए ही बनवाया गया है। उसका फायदा यह रहेगा कि श्रवण वाधित लोगों को अपने रास्ते चलते जाना है।
उनके पीछे से अपने वाले वाहन उन्हें बचाकर खुद निकल जाएंगे। इसके लिए वाहन चालकों को हार्न बजाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस स्टीकर पर एक ऐसा संकेतक चिन्ह बनवाया गया है, जिसे देखकर लोग समझ जाएंगे कि सामने वाला वाहन चालक श्रवण वाधित है। उसे कुछ सुनाई नहीं देता है। ज्यादा शोर मचाने या हार्न बजाने का कोई फायदा नहीं हैं। इससे उसको बचाते हुए अपना वाहन निकाल लें।
यह स्टीकर श्रवण वाधित के हेलमेट या उसकी बाइक पर पीछे लगाया जाएगा, जिससे वह पीछे से आने वाले वाहन चालकों को आराम से दिखाई दे और कोई हादसा न हो सके। श्रवण वाधित लोगों को हादसों से बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। जल्द ही श्रवण वाधित लोगों की बाइक या हेलमेट पर स्टीकर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
श्रवण वाधित वाहन चालकों का कराया जाएगा सर्वे
इससे पहले जिले में श्रवण वाधित वाहन चालकों का सर्वे कराया जाएगा। उन्हें ढूंढकर उनके हेलमेट या बाइक पर स्टीकर चस्पा कराए जाएंगे। अगर जिले में कोई श्रवण वाधित व्यक्ति है और वाहन चलाना जानता है तो वह यातायात पुलिस से संपर्क करके अपने वाहन या हेलमेट पर स्टीकर चस्पा करा सकता है। इससे उसकी जान को खतरा कम हो जाएगा।
हार्न सुनाई न देने पर अक्सर हो जाते हैं हादसे
अक्सर हादसों के कारण तेज रफ्तार, अनदेखी, लापरवाही, शराब पीकर गाड़ी चलाने के होते हैं। एक कारण यह भी होता है कि तेज रफ्तार वाहन हार्न देता है और सामने वाला उसे अनसुना कर देता है या फिर उसे सुनाई नहीं देता तो फिर वाहन चालक शिकार होता है या फिर सामने वाला व्यक्ति उसका शिकार हो जाता है। कभी-कभी दोनों हादसों के शिकार हो जाते हैं। इससे बचाने का यह स्टीकर वाला उपाय सबसे अच्छा है।
यातायात पुलिस की ओर से एक अच्छी पहल की गई है। श्रवण वाधित लाेगों को हादसों से बचाने के लिए एक विशेष प्रकार का स्टीकर तैयार कराया गया है, जो उनके हेलमेट या बाइक पर चस्पा कराया जाएगा। इससे काफी हद तक हादसों में कमी आएगी।
- आरएल राजपूत, प्रभारी यातायात व्यवस्था
यह भी पढ़ें- Burning Car: बदायूं-दिल्ली हाईवे पर आग का गोला बनी कार, चालक ने कूदकर बचाई जान

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।