विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से तीन और जानें चली गई

By JagranEdited By:
Published: Mon, 24 Sep 2018 12:13 AM (IST)

जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हुई बारिश से फिल जलभराव हुआ।

बुखार से तीन और जानें चली गई
बुखार से तीन और जानें चली गई

बदायूं : जिले में बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को हुई बारिश से एक बार फिर कई जगह जलभराव के हालात बने हैं। ऐसे में फिर से मच्छर पनपने की आशंका बनी हुई है। शनिवार शाम से रविवार रात अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई है। वहीं सैकड़ों लोग अभी भी बीमार हैं।

संसू, उझानी: नगर के मुहल्ला श्रीनारायणगंज निवासी कृषि उत्पादन मंडी समिति के सेवानिवृत्त लिपिक रामलाल का 32 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार बहनोई के साथ बुलंदशहर में प्राइवेट नौकरी करता था। अनिल को तेज बुखार आया। बुलंदशहर में मौत हो गई। संसू, कुंवरगांव : सलारपुर ब्लाक क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी सिपट्टर की 50 साल की पत्नी बृजरानी को दो दिन से बुखार था। परिजन निजी डॉक्टर से उनका इलाज करा रहे थे। रविवार को उनकी मौत हो गई।

संस, बिल्सी : क्षेत्र के ग्राम बमेढ़ निवसी 42 वर्षीय सत्यवती पति की मौत के बाद से बमेढ़ में स्थित अपने मायके में रह रही थीं। एक सप्ताह पहले सत्यवती बुखार के कारण उनके प्लेटलेट्स कम हो गए थे। बरेली के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। शनिवार को उनकी मौत हो गई।