Move to Jagran APP

मुख्य मार्गों के साथ गलियां भी होंगी चमाचम

गंगा किनारे स्थित कछला नगर पंचायत की हालत अब सुधरने वाली है। शासन से इसे आदर्श नगर पंचायत बनाने की मंजूरी मिली है। नगर पंचायत प्रशासन के अब तक कराए गए विकास कार्यो के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। अब यहां की मुख्य सड़कों के साथ वार्डों की गलियां भी चाक-चौबंद हो जाएंगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 12:24 AM (IST)
मुख्य मार्गों के साथ गलियां भी होंगी चमाचम
मुख्य मार्गों के साथ गलियां भी होंगी चमाचम

जेएनएन, कछला (बदायूं) : गंगा किनारे स्थित कछला नगर पंचायत की हालत अब सुधरने वाली है। शासन से इसे आदर्श नगर पंचायत बनाने की मंजूरी मिली है। नगर पंचायत प्रशासन के अब तक कराए गए विकास कार्यो के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। अब यहां की मुख्य सड़कों के साथ वार्डों की गलियां भी चाक-चौबंद हो जाएंगी। नगर के वाशिदों को मूलभूत सुविधाएं भी बेहतर मिलने लगेंगी।

loksabha election banner

भगीरथ गंगा घाट पर सैकड़ों किमी दूर से लोग गंगा स्नान को आते हैं। दो साल से घाट पर हो रही नियमित गंगा महाआरती ने भी कछला को महत्वपूर्ण स्थल बना दिया है। गंगा किनारे बसे होने से यहां के लोगों की खेती हर साल बाढ़ की चपेट में आ जाती है। इससे तीर्थ स्थल होने के बाद भी कस्बे का अपेक्षित विकास नहीं हो सका है। अब सरकार ने इसे आदर्श नगर पंचायत बनाने की मंजूरी दे दी है। इस वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत के विकास को शासन से अतिरिक्त बजट मिलेगा। इससे सड़क, सफाई, बिजली, पेयजल की व्यवस्था सुधारी जाएंगी। जलनिकासी को नाले-नालियां भी बनेंगी। इससे एक वर्ष में कछला की तस्वीर बदल जाएगी। वर्जन ::

फोटो 17 बीडीएन 2

नगर पंचायत कछला का पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के लिए चयन हो गया है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट में शासन से प्रस्ताव पास हुआ है। अब नगर पंचायत के लोगों को शुद्ध पेयजल, सड़क और नाली के साथ पथ प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएंगी।

- सुरेंद्र प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी

वर्जन ::

फोटो 17 बीडीएन 3

शासन ने कछला को आदर्श नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे नगर पंचायत कछला की जनता को काफी लाभ मिलेगा। जहां सड़क खराब हैं वहां नई सड़क बन जाएगी। पाइपलाइन से घर-घर पानी की सप्लाई पहुंचने लगेगी। पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।

- नरेश पाल यादव, अध्यक्ष नगर पंचायत


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.