नारी शिक्षित होगी तभी समृद्ध होगा समाज
जिले में मिशन शक्ति के हुए कार्यक्रमों में बालिका व महिलाओं को जागरूक किया गया। स्टेडियम में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साइबर सुरक्षा व लैंगिक हिसा की रोकथाम से संबंधित गोष्ठी हुई।
जेएनएन, बदायूं : जिले में मिशन शक्ति के हुए कार्यक्रमों में बालिका व महिलाओं को जागरूक किया गया। स्टेडियम में आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। साइबर सुरक्षा व लैंगिक हिसा की रोकथाम से संबंधित गोष्ठी हुई।
राजकीय कन्या इंटर कालेज में महिला थाना की एसआइ संगीता यादव ने हेल्पलाइन नंबर 112 व 1090 की जानकारी दी। प्रधानाचार्य अल्पना कुमार ने बालिका सुरक्षा को जारी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। राजकीय महिला महाविद्यालय में उच्च शिक्षा की नोडल अधिकारी डा. स्मिता जैन ने लैंगिक हिसा की रोकथाम व साइबर सुरक्षा में साइबर फिशिग, फैक्ट, पहचान चोरी, ई-मेल आदि के गलत प्रयोग के बारे में बताया। डा. भगवान सिंह ने कहा कि जिस समाज में नारी शिक्षित होगी वह हमेशा समृद्ध व सुरक्षित रहेगा। पार्वती आर्य संस्कृत इंटर कालेज में प्रधानाचार्य मधु शर्मा व कार्यक्रम अधिकारी अमिता आलोक ने कहा कि इंटरनेट के गलत प्रयोग से डेटा चोरी होने का खतरा रहता है। गिदो देवी महिला महाविद्यालय में हुए वेबीनार में पाक्सो एक्ट की जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय पड़ौलिया में नगर पालिका चेयरमैन व नगर शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने घरेलू हिसा के प्रति जागरूक किया। राजकीय महाविद्यालय में महिला सुरक्षा विषय पर व्याख्यान, काव्य, निबंध प्रतियोगिता हुई। दमयंती राज आनंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महाराणा प्रताप डिग्री कालेज, जीटीआइ, डायट में जिला प्रोबेशन व जिला रोजगार सहायता विभाग, युवा कल्याण, कृषि, पशु चिकित्सा विभाग, परिवहन निगम, पुलिस विभाग ने काउंसिलिग कराई। संसू, उझानी : बांके बिहारी कन्या पीजी महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण व शिक्षा पर निबंध प्रतियोगिता हुई। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. नवीन कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा अनिवार्य होनी चाहिए। सुरक्षा के लिए महिलाओं की सूझबूझ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरनाम सिंह, डा. शरद अरोरा, प्राचार्य डा. नीरज कुमार, रुचि गुप्ता आदि मौजूद रहे।
महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
फोटो 21 बीडीएन 26
संस, बिसौली : सीओ विनय चौहान व तहसीलदार दीपक चौधरी ने विभिन्न विभागों में बेहतर काम करने वाली महिला कर्मियों को सम्मानित किया। सीओ ने कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा को प्रतिबद्ध है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा देवी, सुमन लता, निर्मला, लक्ष्मी, दरवेश, शालिनी शर्मा आदि को प्रशंसनीय पत्र व प्रतीक चिह्न दिया। नायब तहसीलदार अरुण कुमार, सीडीपीओ अलपना जौहरी, मंजू वर्मा आदि मौजूद रहे। संसू, सिलहरी : नगर पंचायत गुलड़िया में हुई गोष्ठी में महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सर्वेश कुमार राठौर ने महिला सशक्तीकरण के बारे में बताया। अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार, चेतना देवी, मीना देवी, क्षमा पांडे, विनीता देवी आदि मौजूद रहीं।