Move to Jagran APP

शानो-शौकत से आज निकलेगा जुलूस-ए-मुहम्मदी

प्यारे नबी मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर शहर सहित पूरे जनपद भर में बुधवार को जुलूस निकाले जाएंगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 12:30 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 12:30 AM (IST)
शानो-शौकत से आज निकलेगा जुलूस-ए-मुहम्मदी
शानो-शौकत से आज निकलेगा जुलूस-ए-मुहम्मदी

बदायूं : प्यारे नबी मुहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर शहर सहित पूरे जनपद भर में बुधवार को काजी-ए-जिला हजरत अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी की सरपरस्ती में जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला जाएगा। इसकी तैयारी की जा रही है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने घरो के साथ-साथ मस्जिदों और सड़को की भी खूब सजावट की है। मजहब-ए-इस्लाम के प्यारे नबी हुजूर-ए-अकरम मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैह वसल्लम साहब की यौमे पैदाइश पर जितनी भी खुशियां मनाई जाए कम हैं। प्यारे नबी की यौमें पैदाइश पर शहरे बदायूं सहित पूरा जनपद अच्छी सजावट से जगमगा उठा है। शहर में की गई सजावट को देखने के लिए लोगों का भी वहां आना जाना लगा हुआ है। प्यारे नबी की यौमें पैदाइश को याद करते हुए उनकी याद में जगह-जगह मीलाद-ए-पाक व कुरआन ख्वानी की मसफिलें भी सजाई जा रहीं हैं। उधर, इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड की ओर से पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। इस दौरान बोर्ड के नेशनल चेयरमैन डॉ.मौलाना यासीन उस्मानी, इबादुर्रहमान, अनस आफताब, साहिबे आलम, रफत ताहिर, अनीसल हसन खां, सलीम असगर, शरीफ, हाजी शकील, अहमद परवेज, मो.मियां, ऐजाज, अशफाक आदि मौजूद रहे। जामा मस्जिद शम्शी से सुबह होगा जुलूस का आगाज

loksabha election banner

बुधवार की सुबह नौ बजे जामा मस्जिद शम्शी के बुलंद दरवाजे से जुलूस का आगाज किया जाएगा और जुलूस-ए-मुहम्मदी अपने निर्धारित मार्गों से घूमता हुआ वापस जामा मस्जिद पर ही आकर समाप्त होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.