Move to Jagran APP

समूचे प्रदेश में भय का माहौल : ओमकार

उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Aug 2019 07:17 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2019 07:17 PM (IST)
समूचे प्रदेश में भय का माहौल : ओमकार
समूचे प्रदेश में भय का माहौल : ओमकार

फोटो 6 बीडीएन 26 - उन्नाव कांड को लेकर कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान जासं, बदायूं : प्रांतीय आह्वान पर उन्नाव कांड को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव ओमकार सिंह एवं दातागंज में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता डॉ. शैलेश पाठक, शेखुपुर विधानसभा के ककराला नगर में युवा कांग्रेस अध्यक्ष अकबर अहमद डंपी के संयुक्त नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रदेश महासचिव ने कहा कि आज समूचे प्रदेश में भय का माहौल है। उन्नाव की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। अब वो बेटी अपना सब कुछ गंवाने के बाद अब अपनी जिदगी और मौत से जूझ रही है। प्रदेश प्रवक्ता डॉ.शैलेश पाठक ने कहा कि पीड़ित के चाचा को तत्काल एक महीने के लिए पैरोल पर रिहा किया जाए, महिलाओं पर हिसा के खिलाफ पुलिस और न्यायिक व्यवस्था में सुधार के लिए विशेष आयोग गठित की जाए। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष शफी अहमद, अकबर अहमद डंपी, रफत अली खान सूरी, बब्बू चौधरी, राम सिंह कश्यप, असरफ, राकेश वर्मा, अजहर हुसेन, छोटे लाल, शंकर, तस्लीम खान, नूर मुहम्मद आदि मौजूद रहे।

loksabha election banner

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.