टेंपो पलटने से पांच घायल, दो रेफर
टेंपो पलटने से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने से रेफर कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 21 Oct 2018 01:06 AM (IST)Updated: Sun, 21 Oct 2018 01:06 AM (IST)
सहसवान : टेंपो पलटने से दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसा शनिवार शाम करीब साढे चार बजे सहसवान-बिसौली मार्ग पर डाकबंगला के पास हुआ। बिसौली की ओर से आ रहा टेंपो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुनील पुत्र दरियाय, जसवीर पुत्र सौदान ¨सह निवासी ढकपुरा, रामकिशन पुत्र कुवरपाल निवासी बाला किशनपुर, सुनीता पुत्री सुनील, प्रीति पुत्री गुडडू निवासी खितौरा घायल हो गई। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें