विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेकाबू हुआ बुखार, किशोरी को निगल गया

By JagranEdited By:
Published: Fri, 13 Sep 2019 11:16 PM (GMT+05:30)

बुखार से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी एक किशोरी की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई।

बेकाबू हुआ बुखार, किशोरी को निगल गया
बेकाबू हुआ बुखार, किशोरी को निगल गया

जागरण संवाददाता, बदायूं : बुखार से मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को भी एक किशोरी की बुखार की चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं दर्जनों लोग बुखार से तप रहे हैं। जिला अस्पताल में भी मरीजों की संख्या में कोई गिरावट नहीं आ रही है। ओपीडी में सात सौ से अधिक मरीज बुखार के पहुंच रहे हैं। जबकि इमरजेंसी समेत सारे वार्ड अभी भी फुल हैं।

जगत क्षेत्र के गिधौल गांव गिरीश पाल की पुत्री शीतल (14) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया की कई दिनों से बुखार की चपेट में आने से बीमार चल रही थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। गांव में दर्जनों लोग बुखार की चपेट में आने से बीमार पड़े हैं। प्रधान ने बताया कि गांव में काफी लोग बुखार की चपेट में आने से बीमार पड़े हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी है।