Move to Jagran APP

अस्पताल के बर्न वार्ड में झुलसी महिला से छेड़छाड़

जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में रविवार की दोपहर अमानवीयता की हदें पार करने वाली घटना सामने आई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Oct 2018 12:04 AM (IST)Updated: Mon, 22 Oct 2018 12:04 AM (IST)
अस्पताल के बर्न वार्ड में झुलसी महिला से छेड़छाड़
अस्पताल के बर्न वार्ड में झुलसी महिला से छेड़छाड़

बदायूं : जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में रविवार की दोपहर अमानवीयता की हदें पार करने वाली घटना हुई। एक व्यक्ति ने बर्न वार्ड में भर्ती झुलसी महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता के चिल्लाने पर पूरे अस्पताल में खलबली मच गई। अन्य वार्डो में भर्ती मरीजों के तीमारदार मौके पर पहुंचे और आरोपित को दबोच लिया। जमकर उसकी धुनाई लगाई। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस पर भीड़ ने आरोपित पुलिस को सौंप दिया। देर शाम आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

loksabha election banner

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला दो दिन पहले संदिग्ध हालातों में झुलस गई थी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां बर्न वार्ड में भर्ती है। इधर, रविवार दोपहर शराब के नशे में धुत एक युवक बर्न वार्ड में घुस गया और महिला से अश्लील हरकतें करने लगा। बताते हैं कि आरोपित उसी बेड पर लेट गया, जिस पर पीड़िता भर्ती थी। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास मौजूद तीमारदारों समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आरोपित को पकड़ लिया। कुछ देर बाद वहां भीड़ जुट गई। हंगामा होने लगा। आक्रोशित भीड़ ने आरोपित की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित को थाने ले आई। पूछताछ में उसने अपना नाम असलम निवासी दातागंज बताया है। महिला के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्जन ::

आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला का बयान दर्ज किया जाएगा।

- ओमकार ¨सह, सदर कोतवाल

वर्जन ::

महिला मरीज के साथ ऐसी हरकत करना शर्मनाक है। अस्पताल परिसर की चौकसी बढ़ाने के लिए पुलिस को लिखा जाएगा। ताकि अराजक तत्व यहां न घूम सकें।

- डॉ. भारत भूषण, सीएमएस जिला अस्पताल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.