Move to Jagran APP

बिसौली में 45 के लिए सैंपल, घर-घर जाकर किया सर्वे

संस बिसौली नगर में 12 कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद शुक्रवार को 45 लोगों के सैंपल लिए गए। आधा दर्जन मासूमों के भी सैंपल लिए गए। कई मुहल्लों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे भी किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Jun 2020 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jun 2020 12:08 AM (IST)
बिसौली में 45 के लिए सैंपल, घर-घर जाकर किया सर्वे
बिसौली में 45 के लिए सैंपल, घर-घर जाकर किया सर्वे

संस, बिसौली : नगर में 12 कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद शुक्रवार को 45 लोगों के सैंपल लिए गए। आधा दर्जन मासूमों के भी सैंपल लिए गए। कई मुहल्लों में घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे भी किया जा रहा है।

loksabha election banner

नगर में 20 जून को कोरोना संक्रमित फल विक्रेता की मौत के बाद खलबली मच गई। स्वास्थ्य विभाग ने 21 जून को 110 सैंपल लिए। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 12 केस पॉजिटिव थे। एक चौथाई नगर को सील कर दिया गया। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया है। सबसे बड़ी बात है कि इन संक्रमितों में कोई लक्षण नहीं पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने आज शुक्रवार को 45 सैंपल लिए। इनकी रिपोर्ट के बाद ही नगर की स्थिति साफ हो पाएगी कि लोग घरों में कितने दिन और कैद रहेंगे।

इंसेट.

पान विक्रेता के संक्रमित मिलने पर खलबली

पान विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव निकलने पर नगर में खलबली मची है। आम चर्चा है कि पान के शौकीनों ने उसके घर पहुंचकर पान खाए हैं। इतना ही नहीं लगे हुए पान के पैकेट बनवाकर अपने घर ले गए हैं।

इंसेट..

सिविल जज का न्यायालय हुआ बंद

- कंटेनमेंट जोन में आने के बाद सिविल जज न्यायालय को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट अनुज कुमार जौहर ने यह आदेश जारी किया है। यहां बता दें कि मुंसिफी न्यायालय के ठीक सामने वाली गली और मुहल्ले में ही कोरोना के 12 केस मिले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.