Move to Jagran APP

पानी और तेल का मिश्रण है महागठबंधन : खन्ना

नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष पर सीधा प्रहार किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:03 AM (IST)
पानी और तेल का मिश्रण है महागठबंधन : खन्ना
पानी और तेल का मिश्रण है महागठबंधन : खन्ना

बदायूं : नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि महागठबंधन पानी और तेल का मिश्रण है। सत्ता पाने से पहले टूटेगा या बाद में यह उन्हें भी नहीं मालूम। हार तो उसी दिन गए विरोधी जब गठबंधन किया। कहा कि मोदी हटाओ उनका उद्देश्य है, कमर के बराबर कद नहीं है और कंधे की बात करते हैं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि चांदी का चम्मच लेकर पैदा होने वाले गरीबी का मतलब क्या जानें। कहा कि हार तभी गई कांग्रेस जब मोदी को संसद में गले लगाया। वह शुक्रवार को यहां बदायूं क्लब में भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन व यूपी हर घर लाभ एप का शुभारंभ अवसर पर सभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं के बीच में नगर विकास मंत्री ने सबसे पहले मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। बाढ़ पीड़ितों की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों की हर तरह से मदद कर रही है। कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है आम आदमी को बदलाव महसूस हो रहा है। मोदी जी देश के लिए वरदान हैं। अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में महज उस दिन आफिस नहीं गए, जिस दिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हुआ था। मोदी ने जहां देश से गरीबी और बीमारी दूर करने के लिए दिनरात एक किया। वहीं अपनी मेहनत से विदेशों में भी भारत की अलग पहचान बनाई है। कहा कि आजादी के बाद से किसानों की किसी ने ¨चता नहीं की। भाजपा सरकार ने खाद, बीज, बिजली मुहैया कराया। सभी फसलों का समर्थन मूल्य डेढ़गुना तक कर दिया गया। बिजली की चर्चा करते हुए कहा कि अखिलेश सरकार में बिजली नहीं मिलती थी, अब भरपूर बिजली मिलने लगी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाल किले से किए गए सफाई के ऐलान की चर्चा करते हुए कहा कि गंदगी दूर कराने, शहर से लेकर गांव तक साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। खुले में शौच से मुक्ति दिलाने के लिए घर-घर शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। आम जनता के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए गरीबों का इनका लाभ दिलाने के लिए प्रेरित किया। सरकार की उपलब्धियां गिनाने के बाद उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। महागठबंधन पर तंज कसा और कहा कि देश में 30 करोड़ बीपीएल कांग्रेस की देन है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार ¨सह, शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य, बिल्सी विधायक आरके शर्मा, बिसौली विधायक कुशाग्र सागर, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, अवनीश कुमार ¨सह, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता वागीश पाठक, हरप्रसाद ¨सह पटेल, सुधीर श्रीवास्तव, सीमा राठौर, राजीव गुप्ता, पूनम गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन अशोक भारती ने किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.