Move to Jagran APP

जयमाल के वक्त दूल्हा बेहोश, बरात लौटाई

फूलों से सजा और रोशनी से लकदक विवाह स्थल जयमाल का साक्षी बनने को आतुर थे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 12:28 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 12:28 AM (IST)
जयमाल के वक्त दूल्हा बेहोश, बरात लौटाई
जयमाल के वक्त दूल्हा बेहोश, बरात लौटाई

उझानी (बदायूं): फूलों से सजा और रोशनी से लकदक विवाह स्थल जयमाल का साक्षी बनने को आतुर था। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर आए। तभी दूल्हा अचानक गश खाकर गिर पड़ा। यह सब देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। वर पक्ष वाले झगड़े पर उतारू हो गए। हंगामा होने लगा तो लड़की वालों ने विवाह स्थल का गेट बंद करवाकर बरातियों को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। लड़की पक्ष को समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। कई घंटे चले घटनाक्रम के बाद आखिर दिल्ली से आयी बरात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।

loksabha election banner

यह घटनाक्रम गुरुवार रात कस्बा में रेलवे रोड स्थित बाबूराम धर्मशाला में हुआ। मुजरिया के एक गांव निवासी युवती का रिश्ता दिल्ली निवासी युवक से तय हुआ था। गुरुवार रात दिल्ली से बरात आई। धूमधाम से स्वागत हुआ। द्वारचार के बाद जयमाल की तैयारी थी। इसी दौरान अचानक स्टेज पर दूल्हा बेहोश हो गया। कारण क्या थे, लड़के के परिजन भी न बता सके। कुछ देर बाद उसे होश आया, तब तक विवाह का पंडाल अखाड़ा बन चुका था। इससे नहीं करेंगे, छोटे भाई से कराओ शादी

सूत्रों के मुताबिक, लड़के वालों ने काफी समझाया। अपनी बदनामी होने का भी हवाला दिया। लड़की पक्ष ने दो टूक कह दिया कि इस लड़के से बेटी की शादी नहीं करेंगे। दूल्हे के छोटे भाई से शादी कराने की शर्त रख दी। उधर, दुल्हे के भाई ने चेन्नई में नौकरी करने व उम्र कम होने की बात कह विवाह करने से किनारा कर लिया। आखिरकार बरात बैरंग लौट गई। वाकया शुक्रवार को दिन भर कस्बे और आसपास के गांवों में चर्चा का विषय बना रहा। वर्जन

मामले की जानकारी पर एसआइ अशोक कुमार मौके पर गए थे। लड़की पक्ष शादी को राजी नहीं था। दूल्हा के बेहोश होने का कारण बिना मेडिकोलीगल के बिना नहीं बताया जा सकता।

-विनोद चाहर, कोतवाल उझानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.