Move to Jagran APP

बदायूं में पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल, सीएमओ ने शासन को लिखा

उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन शनिवार को भी जारी रही। संविदा कर्मचारी सुबह से ही सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर डट गए। कर्मचारियों ने सरकार विरोधी और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM (IST)Updated: Sun, 05 Dec 2021 12:51 AM (IST)
बदायूं में पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल, सीएमओ ने शासन को लिखा
बदायूं में पांचवें दिन भी जारी रही हड़ताल, सीएमओ ने शासन को लिखा

बदायूं, जेएनएन : उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पांचवें दिन शनिवार को भी जारी रही। संविदा कर्मचारी सुबह से ही सीएमओ कार्यालय के बाहर धरने पर डट गए। कर्मचारियों ने सरकार विरोधी और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। कर्मचारियों को समझाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है। इसे लेकर सीएमओ शासन को एक पत्र भी लिखा है।

loksabha election banner

संविदा कर्मचारियों की लगातार हड़ताल को देखते हुए सीएमओ डा. विक्रम सिंह पुंडीर ने शासन को पत्र लिख कर यहां के कर्मचारियों के हालात की जानकारी दी है। पत्र में लिखा कि कर्मचारियों का वेतन काफी कम है। इसके चलते वह अपने परिवार का भरण पोषण भी ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते उनका वेतन बढ़ाया जाए। धरने पर बैठे संविदा कर्मचारियों को इस बारे में भी जानकारी दी। लेकिन वह मांगे पूरी होने तक धरना समाप्त करने को राजी नहीं हुए। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्ण बल्लभ चतुर्वेदी और जिला महासचिव डा. प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि उन्हें मालूम है कि धरने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रहीं है, लेकिन सरकार को यह नहीं दिख रहा है। वह अपनी जिद पर अड़ी है तो कर्मचारी भी अपनी जिद पर डटे रहेंगे। जब तक मांगे नहीं मानी जाती धरना चलता रहेगा। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, फराज खान, मो. शाहनवाज ने भी संबोधित किया। वहीं धरना स्थल पर बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम भी पहुंचे। उन्हें भी संगठन की ओर से एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें भी संगठन की मांगों पर जल्द कार्रवाई कराने की मांग की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.