कबाड़ की दुकान में आग, लाखों का नुकसान
उघैती : कस्बा उघैती साप्ताहिक मंगल बाजार में इस्लामनगर निवासी आरिफ पुत्र चांद खां की कबाड़े की दुकान
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 11:57 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 11:57 PM (IST)
उघैती : कस्बा उघैती साप्ताहिक मंगल बाजार में इस्लामनगर निवासी आरिफ पुत्र चांद खां की कबाड़े की दुकान है। जिसके पास ही लगभग 150 कुंतल गत्ता पड़ा था। बीती देर रात करीब तीन बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। कबाड़ में आग से आसपास अफरा-तफरी मच गई। दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। जिससे आरिफ को लाखों का नुकसान हो गया। मिस्त्री का दरवाजा व अन्य चीजें भी जल गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें