ंगोकशी आरोपितों को पकड़ने से निशाने पर था सिपाही
कस्बे के वार्ड संख्या नौ में खाकी पर हमलावर होने वाले कुख्यात अपराधी के करीबी हैं। फूल मियां कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है और वह हमेशा से ही पुलिस का दुश्मन रहा है। सिपाही अशोक भदौरिया कई बार गोकशी की सूचना पर वहां दबिश दे चुके था इसलिए सिपाही उन लोगों के निशाने पर था।
जेएनएन, ककराला (बदायूं): कस्बे के वार्ड संख्या नौ में खाकी पर हमलावर होने वाले कुख्यात अपराधी के करीबी हैं। फूल मियां कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है और वह हमेशा से ही पुलिस का दुश्मन रहा है। सिपाही अशोक भदौरिया कई बार गोकशी की सूचना पर वहां दबिश दे चुके था, इसलिए सिपाही उन लोगों के निशाने पर था।
इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सिपाही ने फायरिग कर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले दोनों शातिरों को मौके से दबोच लिया था। वह काफी दूर तक उन लोगों को लेकर जा चुका था। फिर किसी ने आवाज लगाई कि यह सिपाही भदौरिया है। इसको जान से मार दो, इसी आवाज के साथ सभी सिपाही की बाइक के पीछे दौड़े। उसकी रायफल छीनते हुए उसको जमीन पर गिरा लिया। सिपाही पर जानलेवा हमला करने के साथ हमलावरों ने कहा कि इसका काम खत्म कर देते हैं। इस पर पीछे से आए कुछ लोगों ने कहा कि अब यह अधमरा हो चुका है। रायफल ले चलो। तब तक पुलिस की गाड़ियां भी उस दिशा में पहुंच चुकी थीं। खुद को घिरता देख हमलावर वहां से इधर-उधर हो गए। पूरे घटनाक्रम पर गौर करें तो पुलिस पर बोला गया हमला योजनाबद्ध था। हालांकि पुलिस अधिकारी घटनाक्रम के बारे में काफी कुछ छिपा रहे हैं। लेकिन, वहां के हालात इस बात के गवाह है। इंसेट ..
दो लोग गिरफ्तार, रायफल भी बरामद
ककराला में पुलिसकर्मियों पर हमला करने वाले दो लोगों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर सिपाही से छीनी गई रायफल भी बरामद की जा चुकी है। पुलिस अन्य हमलावरों की तलाश रही है। वर्जन ..
मौके पर शराब पीने की सूचना थी। पुलिस दो लोगों को पकड़कर चौकी ले आई थी। वहां दो सिपाहियों को छोड़ दिया था। उनके साथ कुछ लोगों ने बदसलूकी की है। उनको पकड़ लिया है। सिपाही की रायफल गुम हो गई थी वह भी मिल चुकी है। हमलावरों की तलाश जारी है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी वर्जन
फायरिग की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। हमलावरों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस संबंध में अलापुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। छीनी हुई राइफल बरामद कर ली गई है। दो आरोपित भी हिरासत में लिए गए है। अन्य लोगों के नाम भी सामने आए है। जिनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।
- संकल्प शर्मा, एसएसपी