कोचिग जा रही छात्रा से शोहदे ने की छेड़छाड़
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला सोथा में कोचिग जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा को एक शोहदे ने रोक लिया। उसने सूनसान गली में उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर शोहदे के पीछे दौड़े और उसको पकड़ यूपी 112 पीआरवी को सौंपा।
जेएनएन, बदायूं : सदर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला सोथा में कोचिग जा रही इंटरमीडिएट की छात्रा को एक शोहदे ने रोक लिया। उसने सूनसान गली में उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग अपने घरों से निकलकर शोहदे के पीछे दौड़े और उसको पकड़ यूपी 112 पीआरवी को सौंपा। मंगलवार को रोजाना की तरह सुबह सात बजे छात्रा कोचिग जा रही थी। वह अपने घर से निकली। पड़ोसी युवक उसका पीछा करने लगा। वह पहले भी कई बार उसका पीछा कर चुका था। छात्रा उसके बारे में कुछ नहीं समझ पाई। छात्रा जैसे ही एक सूनसान गली में पहुंची कि उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी। सदर कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि यूपी 112 पीआरवी पर सूचना दी गई होगी। फिलहाल पुलिस के पास इस संबंध में कोई सूचना नहीं है।