बड़ों की बात मानते तो फिर सीएम होते अखिलेश : शिवपाल
बदायूं : पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता शिवपाल ¨सह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने बड़ों की बात नहीं मान
बदायूं : पूर्व कैबिनेट मंत्री सपा नेता शिवपाल ¨सह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने बड़ों की बात नहीं मानी। अगर वह बड़ों की बात मानते तो सपा ही अकेली विकल्प होती और वह फिर सीएम होते। सपा के किसी पदाधिकारी के न पहुंचने का मलाल दिखा, इस संबंध में सवाल पूछने पर कहा कि यह तो वही लोग समझ सकते हैं। यह जरूर कहा कि मैं सपा का सच्चा सिपाही हूं, हम नेताजी के साथ और नेताजी हमारे साथ हैं। सपा नेता शिवपाल यादव के यूं तो ककराला में चल रहे उर्स में शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन दोपहर में अचानक बदायूं आ गए। सबसे पहले सागर ताल दरगाह उसके बाद छोटे सरकार की ज्यारत पर चादरपोशी की। इसके बाद सपा नेता अंजुम रजा के आवास पर मीडिया के सवालों का जवाब दिया। स्वागत में किसी नेता के न पहुंचने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये तो वो लोग ही समझ सकते हैं। मैं तो सपा का विधायक हूं और पार्टी में भी हूं, हमारे आने से सपा ही मजबूत होगी। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव से संबंधों पर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र हमारे साथ रहे हैं। हमने उन्हें पढ़ाया-लिखाया और इनके पूरे परिवार की शादी मेरे द्वारा की गईं हैं। इनके पिताजी मेरे साथ हैं। मैंने जो कुछ किया है परिवार के लिए ठीक किया है। ये वो समझें कि उनको क्या करना है। हमारी कोशिश है परिवार एक हो। उन्होंने अखिलेश यादव के बारे में कहा कि बड़ों की बात मानी होतीं तो सपा अकेली विकल्प होती। आज अखिलेश दोबारा यूपी के सीएम होते, बिहार में भी सपा की सरकार होती। ये गलतियों पर गलतियां करते हैं। नीचे के संगठन को भी गलती नहीं करनी चाहिए। हम यही राय देंगे सबको जोड़ो तभी सपा मजबूत होगी और भाजपा को हटा पाएंगे। सपा-बसपा गठबंधन पर शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जाने पार्टी कहां से मजबूत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहते न करूंगा। भाजपा सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजभर से शिष्टाचार मुलाकात थी। इस दौरान उनके साथ अंजुम रजा, डॉ. शकील अहमद आदि मौजूद रहे।