शक्ति कलश का गांवों में भव्य स्वागत
अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में शांतिकुंज से प्रचार-प्रसार को आए शक्ति कलश का स्वागत किया।
बदायूं : अखिल विश्व गायत्री परिवार के मार्गदर्शन में शांतिकुंज से प्रचार-प्रसार को आए शक्ति कलश का आज कछला क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में भव्य स्वागत हुआ।
शहर के आवास विकास में 28 से 31 अक्टूबर तक होने वाले 108 कुंडीय शक्ति संवर्द्धन गायत्री महायज्ञ का शक्ति कलश कछला जाते वक्त उझानी में ममता शर्मा की अगुवाई में बहनों-भाइयों ने पूजन किया। इसके बाद कलश बुटला दौलत गांव पहुंचा। यहां शक्ति कलश वाहन में परिब्राजक सचिन देव ने ब्रहद पूजन कराया। ललतेश कुमार ने शक्ति कलश की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपनी जन्मभूमि पर लोगों की श्रद्धा देख कायमगंज उपजोन समंवयक डीपी ¨सह ने कहा कि गुरुदेव की सूक्ष्म शक्ति अपने आप लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। पूजन में वयोवृद्ध महेंद्र प्रताप ¨सह, राजेश प्रताप ¨सह, प्रधान अभिमन्यु प्रताप ¨सह, समिति सभापति शैलेश पाठक, प्रेमपाल ¨सह, बदन ¨सह यादव, अमरपाल यादव, यशोधर शर्मा, अमित आदि सैकड़ों भाई-बहनों ने पुण्यफल अर्जित किया। शक्ति कलश कछला, खजुरारा, सरौता, सराय, पलिया, धौरेरा आदि गंगा के किनारे दर्जन भर गांवों में घूमा। इस मौके पर आरके ¨सह यादव, नारद जी, ममता शर्मा, सचिन देव, अजय उपाध्याय, राम ¨सह, राजेश मिश्र आदि लोगों का खास सहयोग रहा। आरके ¨सह यादव ने बताया कि दिव्य शक्ति कलश कल 22 सितंबर को उझानी क्षेत्र के गांव चेतूनगला, चमारी, बमनौसी, बिरौतिया, भुडिय़ा, श्रीनगला, भदरौल, पांडे नगला, गुलाब गंज, गनियाई, ललसी नगला, लक्ष्मण नगला, जोरीनगला, गंगी नगला में घूमेगा। शाम को बमनौसी में विशाल दीपयज्ञ होगा।