सात करोड़ की लागत से पुलिस लाइंस में बनेगा ऑडिटोरियम
बदायूं : अब पुलिस लाइंस में सात करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम बनेगा। विभागीय कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन
बदायूं : अब पुलिस लाइंस में सात करोड़ की लागत से ऑडिटोरियम बनेगा। विभागीय कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी उसमें हो सकेंगे। एसएसपी अशोक कुमार ने सराहनीय पहल करते हुए इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है। इतनी बड़ी लागत से बनने वाला यह ऑडिटोरियम में रुहेलखंड में सबसे तरह से दिखेगा। कार्यदायी संस्था ने इसका मॉडल तैयार करते हुए जमीन चिह्नित कर ली है। पुलिस लाइंस के परिसर ही में निर्माण होगा।
क्राइम मी¨टग या फिर सैनिक कल्याण कार्यक्रम या फिर जन्माष्टमी पर होने वाले विशेष कार्यक्रमों के लिए पुलिस लाइंस में कोई बड़ी व्यवस्था नहीं है। क्राइम मी¨टग होने वाला हॉल भी छोटा है। सैनिक कल्याण सम्मेलन में तो जगह का अभाव काफी अखरता है। पुलिस कर्मियों के मनोरंजन के लिए कोई स्थान यहां पर नहीं था। इससे बैडमिंटन या फिर किसी और खेल के लिए बैठने तक को स्थान नहीं था। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने ऑडिटोरियम बनवाने की कवायद शुरू की। शासन को प्रस्ताव भेज दिया। शासन ने इसे मंजूर भी कर लिया है। करीब दो हजार लोग इस हॉल में एक साथ बैठ सकेंगे। इसके साथ बैडमिंटन भी अधिकारी और कर्मचारी इसमें खेल सकते हैं। कार्यक्रम के संचालन के लिए बड़ा स्टेज बनाया जाएगा, जहां कोई भी कार्यक्रम किया जा सकता है।
वर्जन ..
फोटो 8 बीडीएन- 2
- सैनिक सम्मेलन या फिर पुलिस परिवार के होने वाले कार्यक्रमों के लिए अच्छा हॉल नहीं है। पुलिस लाइंस का मौजूदा हाल छोटा है। उसमें पचास व्यक्ति ठीक से नहीं बैठ पाते हैं। इस वजह से ऑडिटोरियम बनना बेहद जरूरी है। प्रस्ताव पास हो चुका है। कार्यदायी संस्था ने मॉडल तैयार कर लिया है।
- अशोक कुमार, एसएसपी