स्काउ¨टग बच्चों में पैदा करती है अनोखा जज्बा
मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के गंगा तट पर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने स्काउट व गाइड का स्थापना दिवस मनाया।
बदायूं : मिनी कुंभ मेला ककोड़ा के गंगा तट पर अखिल विश्व गायत्री परिवार ने स्काउट और गाइड संस्था का 68वां स्थापना दिवस मनाया। बच्चों ने मां गंगा को नमन वंदन कर मनमोहक रंगोली सजाई। भारतीय स्काउ¨टग के जनक पं.श्रीराम वाजपेयी के चित्र पर पुष्र्पाचन किया। बच्चों ने देश के सैनिकों को नमन कर लोकगीत और देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि भारतीय स्काउ¨टग के जनक पंडित श्रीराम वाजपेयी ने स्काउ¨टग का भारतीयकरण कर दुनियां की युवाशक्ति का मार्गदर्शन किया। उत्तरदायित्वों और कर्त्तव्यों का बोध कराने के साथ देशभक्ति की भावना पैदा की। राष्ट्र को राम प्रसाद बिस्मिल जैसे महान क्रांतिकारी और देशभक्त दिए। राष्ट्र के लिए श्रेष्ठ नागरिक तैयार करने वाली भारत स्काउट और गाइड संस्था की सात नवंबर 1950 को स्थापना हुई। स्काउ¨टग बच्चों का दुनियां का सबसे बड़ा वर्दीधारी अनुशासित संगठन है। प्रज्ञा मंडल के पंकज कुमार ने कहा कि स्काउ¨टग बच्चों में समाज सेवा का अनोखा जज्बा पैदा करती है जो राष्ट्र के सच्चे प्रहरी के रूप में तैयार होते हैं। कलावती आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज कासगंज के वैभव शर्मा ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं और विपत्तियों में असहाय लोगों की नि:स्वार्थ सेवा कर अपने जीवन को बहुमूल्य बनाएं। समाजसेवी भवेश शर्मा और मृत्युंजय शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि युवा अनुशासित रहें, स्वावलंबी बनें और मेहनत की रोटियां खाएं। राष्ट्रध्वज को प्रणाम करना और सम्मान से फहराने तरीका सिखाया गया। बच्चों को सराहनीय सेवाओं लिए सम्मानित भी किया गया। हेमंत शर्मा, दीप्ति, पवन कुमार, सोनू आदि मौजूद रहे।