जीआइसी में होगा दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव
जिला विज्ञान क्लब की ओर से 22 व 23 नवंबर को जीआइसी में विज्ञान महोत्सव का आयोजन
फोटो 16 बीडीएन 10 जासं, बदायूं : जिला विज्ञान क्लब की ओर से 22 व 23 नवंबर को जीआइसी में विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारतीय विज्ञान और वैज्ञानिकों पर आधारित विभिन्न प्रदर्शनी और प्रतियोगिताएं होंगी। सभी बोर्ड के कॉलेजों के कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के अवलोकन के लिए जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष, जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने समिति का गठन किया है। क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि विद्यार्थियों को प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों के पोस्टर, उनका जीवन परिचय, विज्ञान में योगदान विषय पर लेखन और वैज्ञानिक व्याख्यान प्रतियोगिता कराई जाएंगी। विज्ञान पर आधारित कविता, विज्ञान नाट्क का प्रस्तुतीकरण भी होगा। दूसरे दिन अलौकिक चमत्कारों पर वैज्ञानिक व्याख्यान होगा। प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के शोध छात्र एवं स्नातक वैज्ञानिक ज्ञान प्रस्तुत करेंगे। जनसामान्य में अंधविश्वास, रूढि़वाद का उन्मूलन कर वैज्ञानिक दृष्टिकोण उत्पन्न करना आयोजन का उद्देश्य है।